करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई, 25 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है।

करिश्मा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की। इस फोटो में करिश्मा कपूर और करीना के पति सैफ अली खान नजर आ रहे हैं।करीना ने इस फोटो को अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर बताया और लिखा, यह तस्वीर मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है।

करीना ने लिखा, हमारे लिए यह साल थोड़ा मुश्किल भरा रहा है, लेकिन लोग कहते हैं, मुश्किल समय हमेशा नहीं रहता। हम बहनें मजबूती से टिकी हैं। दुनिया की सबसे मजबूत और सबसे प्यारी लड़की के लिए.।मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त… जन्मदिन मुबारक हो मेरी लोलो।

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फर्जी वोटिंग की याचिका को किया खारिज

Thu Jun 26 , 2025
बॉम्बे (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बुधवार को 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हुए फर्जी मतदान की याचिका को खारिज किया, जिसमें शाम छह बजे मतदान का समय समाप्त होने के बाद बढ़े हुए मतदान के आंकड़ों को लेकर एक याचिका दाखिल की गयी थी। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और […]

You May Like