मां की डांट से नाराज बेटे ने की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बैतूल। जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के मदनी बरछी गांव में शुक्रवार रात हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरू में परिजनों ने इसे एक हादसा बताया था, लेकिन जांच में यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने मृतका के बेटे नितेश झरबड़े को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका इमला झरबड़े उम्र 45 वर्ष स्थानीय स्कूल शिक्षक संतोष झरबड़े की पत्नी थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि इमला घर में गिरने से घायल हुई थीं, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। महिला के गले, छाती और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान देखकर पुलिस को शक हुआ।

थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। विशेषज्ञ आबिद खान ने घर में खून के छींटे और संघर्ष के निशान मिलने की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें बेटा नितेश टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली।

पूछताछ में मृतका के बेटे नितेश झरबड़े ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। मां की डांट-फटकार से नाराज होकर नितेश ने गुस्से में आकर हंसिए से हमला किया, जिससे उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक नितेश ने मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बताया जा रहा है कि वह IIT पासआउट है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नितेश मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है।

परिवार बेहद शिक्षित है, पिता शिक्षक हैं, एक बहन CISF में कार्यरत है, जबकि दूसरी बहन IIIT प्रयागराज से M.Tech कर रही है। मृतका इमला तीन बेटियों और एक बेटे की मां थीं।

Next Post

MSME इकाइयों को 200 करोड़ की सौगात, 700 से अधिक उद्योगों को मिला लाभ

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को एमएसएमई सम्मेलन 2025 के दौरान मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत 700 से अधिक इकाइयों को लगभग 200 करोड़ रुपए की अनुदान राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 237 उद्यमियों को भूखंड आवंटन किए तथा 80 से अधिक […]

You May Like