लावरोव एवं रुबियो ने कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की : रूसी विदेश मंत्रालय

माॅस्को,24 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता)रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कई द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की है। मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा, “दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के माध्यम से सभी मुद्दों पर बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है।” मंत्रालय ने बताया कि श्री लावरोव ने नेताओं के बीच हुए समझौतों के अनुसार जल्द से जल्द द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों में पश्चिम एशिया, काकेशस, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कुछ बहुपक्षीय संस्थाओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानूनी दायरे में गैर-कानूनी तौर-तरीकों का मुकाबला करने के विषय पर भी बातचीत हुई।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने श्री रुबियो के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन द्वारा रूसी अवसंरचना पर किए जा रहे हमलों से वैश्विक ऊर्जा बाज़ारों को होने वाले ख़तरे पर बातचीत की।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने कीव की उन विनाशकारी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की जो जान-बूझकर आम नागरिकों और सीमा-पार अवसंरचना को निशाना बनाती हैं जिससे वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में अस्थिरता उत्पन्न होती है।”

मंत्रालय ने बताया कि श्री लावरोव ने श्री रुबियो के साथ नागरिकों और अवसंरचना के खिलाफ यूक्रेन की विनाशकारी कार्रवाइयों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही रूसी विदेश मंत्री ने यूरोपीय प्रायोजकों के साथ कीव के तालमेल का भी उल्लेख किया। मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के लक्ष्यों को हासिल करने के रूस के संकल्प को फिर से दोहराया गया।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साल के अंत तक होने वाले जी-20 कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की है। इससे पहले दिन में, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शीर्ष राजनयिकों ने एक बैठक की जो लगभग एक घंटे तक चली।

.....

Next Post

केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनर्स की सैलरी-पेंशन इस बार कल 25 सितंबर को ही आ जाएगी

Thu Sep 24 , 2026
ग्वालियर: देशभर में होने वाली बड़ी बैंक हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत सितंबर 2026 महीने की सैलरी, मजदूरी और पेंशन का भुगतान समय से पहले 25 सितंबर (शुक्रवार) को ही कर दिया जाएगा।28 से 30 […]

You May Like