भावना हत्याकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार!

दतिया से पकड़े गए सभी आरोपी, इंदौर ला रही पुलिस
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लुकआउट नोटिस के बाद गिरफ्तारी
भावना के लिए ग्वालियर में निकाला गया था कैंडल मार्च
इंदौर: महालक्ष्मी नगर में शराब पार्टी के दौरान हुई भावना सिंह हत्याकांड के तीनों फरार आरोपियों को पुलिस ने दतिया से गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और मंगलवार को ही उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था ताकि वे विदेश न भाग सकें.सूत्रों के मुताबिक, आरोपी आशु यादव, मुकुल और युवती स्वस्ति को पुलिस ने दबोच लिया है और उन्हें इंदौर लाने के लिए टीम रवाना हो चुकी है. घटना के बाद से ही तीनों आरोपी फरार थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी.
भावना के लिए ग्वालियर में उठा इंसाफ का तूफान
भावना के मुंह बोले भाई पंकज ठाकुर ने ग्वालियर में कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. पंकज लगातार पुलिस पर दबाव बना रहे थे और यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि पुलिस इस मामले को हल्के में न ले. पुलिस की यह बड़ी सफलता है, जिसने एक हफ्ते से फरार चल रहे आरोपियों को आखिरकार दबोच लिया. अब देखना यह होगा कि पूछताछ में क्या बड़े खुलासे होते हैं!पुलिस शाम तक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों के बीच बड़ा खुलासा कर सकती है.

Next Post

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu Mar 27 , 2025
सिंधी धर्मशाला में ले रखा था कमरा, पुलिस ने पकड़ा इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 51.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत 56,160 रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही […]

You May Like