अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिंधी धर्मशाला में ले रखा था कमरा, पुलिस ने पकड़ा
इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 51.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत 56,160 रुपए आंकी गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.पंढ़रीनाथ थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल सचदेव निवासी शारदा नगर, एयरपोर्ट रोड, अहमदाबाद, गुजरात है.

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरसिद्धि मंदिर चौराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति शराब से भरे झोलों के साथ सिंधी धर्मशाला में गया है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम धर्मशाला पहुंची और मैनेजर से जानकारी लेकर रूम नंबर 208 की तलाशी ली. दरवाजा खुलते ही आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया. पुलिस उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है

Next Post

भोपे ओझा एवं देवी-देवता के इष्ट वालों का नर्मदा नगरी में आगमन शुरू

Thu Mar 27 , 2025
ओंकारेश्वर: शनिचरी भूतड़ी अमावस्या के लिए बड़वे भोपे ओझा एवं देवी देवता के इष्ट वाले साथ बड़ी संख्या में पीड़ित लोगो का आना शुरू हो गया गुरुवार को सेकड़ो बड़वे भोपो इष्ट वालों के साथ हजारों भक्त ओम्कारेश्वर आ गए है जो अमावस्या का स्नानकरके वापिस लौटेंगे। अपने साथ खाने […]

You May Like