लावारिस शवों को मिली सम्मानजनक विदाई

इंदौर:शहर में लावारिस और असहाय शवों को अंतिम सम्मान दिलाने के लिए हाल ही में शुरू की गई ‘मानव सेवा वाहन’ सेवा से नई मिसाल पेश की है. मात्र एक माह में इस विशेष वाहन ने 20 से अधिक अज्ञात और क्षत-विक्षिप्त शवों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया.कई शव सड़क किनारे सुनसान इलाकों और निर्माण स्थलों पर मिले थे. मानव सेवा वाहन की प्रशिक्षित टीम ने पुलिस और चिकित्सा अमले के सहयोग से न केवल शवों को उठाया, बल्कि पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार संबंधी कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कराई.

नगर निगम आयुक्त ने इस पहल को इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा कि जिनके पास अब कोई नहीं है, उनके लिए कम से कम आख़िरी सफ़र में इज्जत सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है. निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं लावारिस शव दिखने पर तत्काल कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें.

नगर निगम की यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध है. इसमें प्रशिक्षित दल शवों को सम्मानपूर्वक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अंतिम प्रक्रिया तक पहुंचाता है. यह पहल न केवल प्रशासनिक दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि इंसानियत का फर्ज़ अंतिम सांस तक निभाया जा सकता है.

Next Post

जर्मन टेक कंपनियों ने दिखाई प्रदेश में उद्योग को लेकर रुचि

Wed Aug 20 , 2025
इंदौर: एमपी ग्लोबल स्टार्ट अप एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जर्मन कंपनियों का प्रतिनिधि मंडल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की संभावना तलाशने इंदौर आया. प्रतिनिधि मंडल में जर्मनी की बड़ी टेक कंपनियों प्रतिनिधियों ने प्रदेश के उद्यमियों से चर्चा की.जर्मन कंपनियों का एक प्रतिनिधि मंडल चार दिवसीय इंदौर भोपाल में टेक कंपनियों […]

You May Like