कोहरे की वजह से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस लेट चल रहीं

ग्वालियर: ग्वालियर में आज बुधवार को सुबह से छाए घने कोहरे की वजह से रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ग्वालिय समेत पूरे इलाके में 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेने अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेने भी शामिल है। इस विलंब का सीधा असर ग्वालियर से निकलने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है। शताब्दी एक्सप्रेस, वन्दे भारत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम एक्सप्रेस, गोवा संपर्क क्रांति और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों 2 से 5 घंटे तक की देरी से चल रही है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान और पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों की रफ्तार कोहरे की वजह से धीमी करनी पड़ी है। कम दृश्यता के चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोक-रोक कर चलाया जा रहा है। दिन के समय भी ट्रेनों को हेडलाइट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गतिमान एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि जल्दी पहुंचने के लिये उन्होंने गतिमान ट्रेन का टिकट बुक करवाया था। लेकिन यह भी देरी से चल रही है। आधा घंटे से ऊपर हो चुका है। ट्रेन अभी तक नहीं आयी है। पूरा शेड्यूल खराब हो गया है।

Next Post

दिल्ली के प्रवासी उत्तराखंडियों की सराहनीय पहल, यूकेएसी ने 12 विद्यार्थियों की शिक्षा का उठाया दायित्व

Wed Dec 31 , 2025
नई दिल्ली / पौड़ी गढ़वाल:उत्तराखंड एडवरटाइजिंग क्लब (यूकेएसी), दिल्ली, जिसकी स्थापना उत्तराखंड के निवासियों के लिए, दिल्ली के प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा कुछ सकारात्मक करने के उद्देश्य से की गई है, लगातार समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में यूकेएसी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और प्रेरणादायी […]

You May Like