
झाबुआ। शुक्रवार दोपहर झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर एक आयसर वाहन असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे के करीब फुलमाल तिराहे के निकट झाबुआ की और आ रहा आयसर वाहन क्रमांक सीजी-04-पी-9615 असंतुलित होकर रेलिंग से टकराकर बीच सड़क में पलट गया। इस दौरान वहां में चालक सहित तीन लोग सवार थे। घटना की खबर लगते ही आस पास के लोग एकत्रित हुए और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया की वाहन में नल फिटिंग की सामग्री के बक्सों से भरा था, जिसके बक्से सड़क सहित पास की खाई में फैल गये। घटना की खबर लगते हैं यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मार्ग को बंद कर दूसरे मार्ग से आवागमन सुचारू बनाने की व्यवस्था में जुट गई।
हो सकता था बड़ा हादसा
बताया जाता है कि जिस समय आयसर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस दौरान आययर के आगे पीछे कोई भी वहां नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। घटना स्थल पर मौजूद गांव के कुछ लोगों का कहना था कि वाहन का पिछला टायर फटने से वाहन लहराने लगा और वाहन कुछ दुरी पर जाने के बाद पलट गया और बडी घटना होने से टल गई।
