मास्को, 16 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 20 ड्रोन को मार गिराया है।
श्री सोबयानिन ने मैक्स पर लिखा, “रक्षा मंत्रालय के वायु रक्षा बलों ने मास्को की ओर आ रहे 20 ड्रोनों को नष्ट कर दिया है।” उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें फिलहाल उस जगह पर काम कर रही हैं, जहां ड्रोनों का मलबा गिरा था।

