शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 46 स्थित रिजोदा गांव में क्रॉसिंग करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ा दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक की तत्काल मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जिसमें एक अधेड़ की पेड़ से गिरने से मौत हो गई,दोनों ही घटनाओं से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-46 स्थित रिजोदा गांव की क्रॉसिंग पर हुई। बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक बालकिशन जाटव निवासी साखनौर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
Next Post
राजस्थान से परीक्षा देने आए छात्रों से रैन बसेरा में अवैध वसूली
Sat Jun 28 , 2025
सतना :राजस्थान से परीक्षा देने के लिए शहर में आए छात्रों को रैन बसेरा में रहने के लिए प्रत्येक छात्र को प्रतिदिन के मान से 50 रु चुकाने पड़ रहे हैं. रैन बसेरा के संचालक द्वारा की जा रही इस अवैधस वसूली की शिकायत एसडीएम से की गई है.हेमन्त, विरेंद्र, […]

You May Like
-
10 months ago
बीसीसीआई देगा भारतीय महिला टीम को 51 करोड़ रूपये का इनाम
-
4 weeks ago
मेडिकल नशे की होम डिलेवरी करने वाला गिरफ्तार
-
5 months ago
नाबालिग को खेत पर लगा करंट, हुई मौत
-
3 months ago
मथुरा के दिव्यांग युवक को मिले कृत्रिम हाथ
-
8 months ago
भारतीय कलाकार संघ का गठन