भारतीय व्यापार महोत्सव लोकल फोर ग्लोबल का सशक्त मंच बनेगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 12 अगस्त से 15 अगस्त तक भारत मण्डपम नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फोर ग्लोबल की अवधारणा को मूर्त रूप देगा और सशक्त मंच बनेगा। भारतीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच दिलाने के लिये कैट का यह अभिनव आयोजन आईटीपीओ नई दिल्ली के साथ भारत मण्डपम में आयोजित किया जा रहा है। यह बात संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया ने व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल से कही। उल्लेखनीय है कि कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन के साथ कैट ग्वालियर के नव नियुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री रामकुमार गोयल, कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्वालियर चम्बल संभाग के प्रभारी पवन जैन शिवपुरी, दीपेश अग्रवाल, राजेन्द्र राठौर ने आज संचार भवन नई दिल्ली में सिंधिया से मिलकर भारतीय व्यापार महोत्सव के संबंध में विस्तुत चर्चा की।

कैट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य भैंट करते हुये ज्योतिरादित्य सिंधिया को व्यापारिक सम्मेलन ग्वालियर एवं शिवपुरी में आमंत्रित किया और उन्होंने शीघ्र ही ग्वालियर कैट के कार्यकम में आने का आश्वासन दिया।

कैट के मीडिया प्रभारी हिमांशु छापरिया एवं धनराज सेवानी ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष और उनकी टीम ने व्यापारिक और औद्योगिक समस्यओं के निपटारे के लिये प्रत्येक तीन माह में प्रभारी मंत्री के साथ शासन प्रशासन की बैठक करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। शीघ्र ही कैट की यूथविंग भी अपना शपथ ग्रहण समारोह महाआर्यमन सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित करेगी। इस अवसर पर व्यापारी पदाधिकारियों ने अनेक विषयों पर अपनी बात रखी।

Next Post

प्रो बॉक्सिंग लीग में महिलाओं पर लगी सबसे बड़ी बोली, आयोजन 6 जुलाई से

Fri Jun 26 , 2026
आयोजन 6 जुलाई सेनयी दिल्ली, 26 जून (वार्ता) प्रो बॉक्सिंग लीग में महिलाओं पर लगी सबसे बड़ी बोली, प्रो बॉक्सिंग लीग में इस बार सबसे अधिक मांग प्रीति, कोमलप्रीत कौर, रानी देवी, पर्व, प्रवीण कुमार, हनी ओलिवान, यशपाल और रॉबिन सिवाच की रही। इस साल आंध्र प्रदेश और संगरूर (पंजाब) […]

You May Like