मुख्यमंत्री आज धार में करेंगे मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंगलवार 23 दिसम्बर को धार में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्ढा भी विशेष रूप से शामिल होंगे. धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया.

कलेक्टर मिश्रा ने निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. कलेक्टर ने यहां मुख्य मंच निर्माण, ग्रीन रूम, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग, व्हीआईपी बैठक व पार्किंग व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, शौचालय, पानी की व्यवस्था, मीडिया मैनेजमेंट, प्रेस कॉन्फ्रेंस व अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन, पेयजल आदि के समुचित प्रबंध करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर संजीव केशव पांडेय एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

पंजाब सीमा पर बारह किलो हेरोइन बरामद

Tue Dec 23 , 2025
जालंधर 23 दिसंबर (वार्ता) एक बड़ी कामयाबी में,नारकोटिक्स विरोधी कार्य बल पंजाब (बॉर्डर रेंज) ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर, ड्रोन मूवमेंट की सूचना के बाद, गांव डल्लेके, थाना लोपोके के पास लगभग साठ करोड़ रुपए की 12.050 किलोग्राम वज़न की संदिग्ध हेरोइन बरामद की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव […]

You May Like