कुमारी सैलजा ने मोदी के भाषण पर उठाया सवाल, देश को चाहिए स्पष्ट रणनीति

चंडीगढ़ 24 मार्च (वार्ता) हरियाणा में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हालिया भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में सरकार से ठोस और स्पष्ट रणनीति की अपेक्षा थी।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लंबे भाषण के बावजूद आम जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। विशेष रूप से ऊर्जा संकट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि ऊर्जा संसाधनों का मौजूदा भंडार कितना है और वह कितने दिनों तक पर्याप्त रहेगा।

सांसद ने सरकार से यह भी सवाल किया कि रणनीतिक रिजर्व की स्थिति क्या है और भविष्य में ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किन देशों के साथ बातचीत चल रही है। उनके अनुसार, इस तरह की पारदर्शिता से ही जनता का भरोसा कायम रह सकता है।

 

Next Post

हम यहां जीतने के लिए हैं : हेड कोच आशीष नेहरा

Tue Mar 24 , 2026
अहमदाबाद, 24 मार्च (वार्ता) आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स के साफ नजरिए के बारे में बताते हुए हेड कोच आशीष नेहरा ने कहा कि टीम का फ़ोकस मुकाबला करने और जीतने पर बना हुआ है। शुभारंभ 2026 में बोलते हुए, जो एक यादगार शाम थी जिसमें पूरी टीम, फ़्रैंचाइज़ी […]

You May Like