
उज्जैन। बंगाली कॉलोनी में पथराव करने वाली महिला गौरी पति अनुज बंगाली को पुलिस ने छुमछुम बाबा दरगाह के पास से 1.130 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले उसका पति जहरीली शराब के साथ पकड़ा गया था। पथराव में शामिल चार अन्य युवकों की तलाश जारी है। नीलगंगा पुलिस ने महिला पर मादक पदार्थ तस्करी और पथराव का केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
