MSP पर मूंग खरीदी शुरू हो और गेहूं खरीदी का भुगतान शीघ्र करें 

सोहागपुर।जिले में मूंग खरीदी शुरू करने एवं गेहूं फसल का भुगतान शीघ्र करने का मांग पत्र कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्टर के नाम सौंपा। मांग पत्र नायब तहसीलदार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पटेल व कांग्रेस नगराध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में सौंपा गया है।

आवेदन में उल्लेख है कि जिले में किसानों की मूंग की फसल पक चुकी है। लेकिन अभी तक शासन ने मूंग की समर्थन मूल्य की खरीदी तिथि घोषित नहीं की है। ना ही शासन ने घोषणा की है कि मूंग खरीदी कैसे की जाएगी। किसानों के मूंग के रजिस्ट्रेशन भी प्रारंभ नहीं हुए हैं। अतः किसानों में भय एवं रोष है। इसके अलावा आवेदन में उल्लेख है कि जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा गया है, लेकिन पूर्ण भुगतान सभी किसानों को नहीं हुआ है। जो कि काफी निंदनीय है। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से नर्मदा परम कलेक्टर से मांग की है कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा किसान व कांग्रेसी सोहागपुर में आंदोलन करेंगे।

Next Post

सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माओवाद की त्रासदी को दूर करने और लोगों के लिए शांति तथा प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ में एक मुठभेड़ में 27 नक्सिलयों का खात्मा करने के लिए सुरक्षा बलों की […]

You May Like