निशान साहिब के साथ बैसाखी महापर्व का हुआ शानदार आगाज

जबलपुर: उपनगरीय क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा जी. सी.एफ. में साध संगत द्वारा कारसेवा के साथ श्रद्धापूर्वक बसन्ती निशान साहिब लहराया गया इसके साथ ही 10 दिवसीय बैसाखी महापर्व का शानदार आगाज हुआ। रागी जत्था भाई इंदर सिंह, अधारताल ने सरस गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश किया। इसके साथ ही 13 एवं 14 अप्रैल को यहां धूमधाम के साथ बैसाखी महापर्व मनाया जाएगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह, ढाड्डी जत्था भाई लवप्रीत सिंह जोश एवं गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी सुखबिंदर सिंह लुधियाना आदि शिरकत करेंगे। प्रधान साहब एम.एस. नागी ने आभार व्यक्त किया।
1941 से लगातार हो रहा है आयोजन
इस मौके पर प्रबन्धक कमेटी के मलकीत सिंह, हरनेक सिंह, रणधीर सिंह, गुरविंदर सिंह, खुशमीत सिह, सेंगर गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह, अमर सिंह, तेजा सिंह, स्वर्ण सिंह एवं अमरसिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु का लंगर ग्रहण किया। बताया गया कि यहां पर 1941 से लगातार बैसाखी महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमदीप सिंह मैनी ने किया। उधर नगर का मुख्य आयोजन गुरुद्वारा प्रेमनगर में 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके पूर्व 12 अप्रैल को यहां प्रातः 6 बजे नगर कीर्तन प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 9.30 बजे तक निशान साहिब लहराया जाएगा।

Next Post

डॉ स्वामी नृसिंहदेवाचार्य बने अखिल भारतीय सन्त समिति के अध्यक्ष

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर :रविवार को अखिल भारतीय संत समिति की केंद्रीय बैठक नासिक में आयोजित हुई जिसमे पूरे देश से पधारे हुए जगतगुरु शंकराचार्य महंत श्री महंत मंडलेश्वर महामंडलेश्वरों एवं सभी संप्रदायो के मध्य जबलपुर से श्रीमद् जगदगुरू डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज को आखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया।देश […]

You May Like