सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध: मोदी

नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माओवाद की त्रासदी को दूर करने और लोगों के लिए शांति तथा प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ में एक मुठभेड़ में 27 नक्सिलयों का खात्मा करने के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की है।

श्री मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, “ इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए हमें अपने बलों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद की त्रासदी को दूर करने और लोगों के लिए शांति तथा प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

श्री शाह ने छत्तीसगढ के नारायणपुर में 27 खूंखार आतंकवादियों के मारे जाने को नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा था कि सरकार अगले वर्ष 31 मार्च से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हो गये। मुठभेड़ के दौरान एक जवान भी शहीद हुआ है और एक अन्य घायल हो गया।

Next Post

स्टेट हाईवे 22 पर दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed May 21 , 2025
सोहागपुर। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात स्टेट हाईवे 22 पर दो सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में घायल युवक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो दुर्घटनाओं […]

You May Like