विश्व हिंदू परिषद बंगलादेश में हिंदुओं की हत्याओं के विरोध में आज करेगा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

हैदराबाद, (वार्ता) विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने बंगलादेश में हिंदुओं की क्रूर हत्याओं और हिंदू समाज के खिलाफ सुनियोजित हिंसा की कड़ी निंदा की। उन्होंने मंगलवार को पूरे देश के हर जिले में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या करना और उन्हें जिंदा जला देना मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।

उन्होंने बंगलादेश के सलाहकार मुहम्मद यूनुस को दिए गए नोबेल शांति पुरस्कार को तत्काल वापस लेने की मांग की और कहा कि जो नेतृत्व अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहता है उसे अंतरराष्ट्रीय वैधता का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार से बंगलादेश में हिंदुओं की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक राजनयिक एवं राजनीतिक उपाय करने का आग्रह किया।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रविनुथला शशिधर ने घोषणा किया कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान के बाद, तेलुगु राज्यों के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख केंद्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने पूरे हिंदू समाज से अपील किया कि वे बंगलादेश में हमारे हिंदू भाइयों एवं बहनों के प्रति एकजुटता और समर्थन दिखाने के लिए बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लें।

 

Next Post

गौतम ने युवाओं के लिए रिटायरमेंट लिया, वेंकटेश प्रसाद ने निस्वार्थ फैसले को सलाम किया

Tue Dec 23 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) ऐसे समय में जब अक्सर टीमें बदलकर या आखिरी मौके की तलाश में करियर को बढ़ाया जाता है, कर्नाटक के ऑलराउंडर कृष्णा गौतम ने एक दुर्लभ, शांत रास्ता चुना। अगली पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए खुद को अलग कर लिया। गौतम ने सोमवार को एम चिन्नास्वामी […]

You May Like