खंडवा में मदरसे से बरामद हुए लाखों के नकली नोट

खंडवा। मालेगांव पुलिस की सूचना पर खंडवा जिले की पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मालेगांव पुलिस ने हाल ही में एक आरोपी को 10 लाख रुपए के जाली नोटों सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 12 से 16 लाख रुपए के नकली नोट खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के पेठिया गांव स्थित एक मदरसे में रखे हैं।

जानकारी मिलते ही खंडवा पुलिस ने बड़ी फोर्स के साथ गांव पर छापा मारा। अचानक भारी पुलिस बल को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। तलाशी के दौरान मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किराए से रहने वाले जुबेर पिता अशरफ अंसारी से 12 लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। गिनती और जांच का कार्य देर शाम तक जारी रहा।

पुलिस को शक है कि यह नकली नोटों का बड़ा नेटवर्क है, जिसकी कड़ियां मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में फैली हो सकती हैं। जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सौसर पुलिस ने भेजा जेल, मोहगांव में फैला आक्रोश

Sun Nov 2 , 2025
सौसर। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के मामले में सौसर पुलिस ने मोहगांव निवासी आरोपी अमन पिता असलम खान (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग लड़की का पीछा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती की थी। […]

You May Like