2 हजार का था लेने देन, दो दोस्तों ने मिलकर तीसरे को मार डाला

विदिशा, महज दो हजार रुपए के लेने देने को पनपी रंजिश के चलते दो दोस्तों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी और लाश को जंगल में फेंक दिया इतना ही नहीं मृतक की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने शव का क्षतविक्षत कर दिया.15 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सोजनीखेड़ा के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचकर जांच में पता चला कि मृतक संजू लोधी निवासी लोधी मोहल्ला, मधुसूदनगढ़ (गुना) है. शव सड़ी-गली हालत में था, चेहरा और हाथ पत्थरों से कुचला हुआ था. पास में ही मृतक की टूटी-फूटी मोटरसाइकिल प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. हत्या के इस मामले की जांच के लिए कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया था.एफएसएल, डॉग स्क्वॉड व सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल डिटेल्स के विश्लेषण के आधार पर मृतक के अंतिम बार साथ देखे गए संजय कुशवाहा और धीरज कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि संजू लोधी से पुराना पैसों का विवाद था. संजय कुशवाहा ने उधार के 2000 रुपये चुकाने के बावजूद मृतक द्वारा बार-बार और पैसों की मांग तथा धमकियों से परेशान होकर अपने साथी धीरज के साथ मिलकर उसे जंगल में बीयर पिलाकर, बीयर की बोतल, छुरी और पत्थरों से वार कर हत्या कर दी. शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे और हाथ को बुरी तरह कुचल दिया और मोबाइल भी तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी संजय कुशवाहा पिता रमेश कुशवाहा 19 वर्ष ,धीरज कुशवाहा पिता काशीराम कुशवाहा 18 वर्ष, दोनों निवासी लोधी मोहल्ला, मधुसूदनगढ़, जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

राजनैतिक नहीं आपसी रंजिस में कार से नेताओं को मारी टक्कर

Fri Jul 18 , 2025
विदिशा, पार्षद प्रतिनिधियों को टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने 6 दिन बाद भोपाल से बरामद कर लिया है. साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 13 जुलाई देर रात को दो पार्षद प्रतिनिधि जमना कुशवाह और धर्मेन्द्र सक्सेना को […]

You May Like