राजनैतिक नहीं आपसी रंजिस में कार से नेताओं को मारी टक्कर

विदिशा, पार्षद प्रतिनिधियों को टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने 6 दिन बाद भोपाल से बरामद कर लिया है. साथ ही वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 13 जुलाई देर रात को दो पार्षद प्रतिनिधि जमना कुशवाह और धर्मेन्द्र सक्सेना को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी. इस हादसे के बाद कई लोगों ने अपने-अपने स्तर से कयास लगाए. विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों के साथ और कायस्थ समाज के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा आखिरकार पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए कार को जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कि पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था रोहित काशवानी ने बताया कि 13 जुलाई की रात को करीब 2 बजे जमना प्रसाद कुशवाह अपने मित्र धर्मेंद्र सक्सेना के साथ स्कूटी से नई गल्ला मंडी से घर लौट रहे थे। लड्डा एजेंसी वाली गली के मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए और आरोपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उनके मित्र नीरज पाल द्वारा शंकर अस्पताल पहुँचाया गया। फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों पर धारा 281, 125 ए,109 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम बनाई गई.

350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए इस दौरान एक धुंधली नेम प्लेट से महत्वपूर्ण सुराग मिला, जिसे अपने गुप्त सूत्रों के माध्यम से परखा गया। तत्पश्चात मुखबिरों की सूचनाएँ एकत्रित कर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की बलेनो कार जप्त कर ली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें इस दौरान 200 से 250 लोगों से पूछताछ की गई। रितिक जैन उर्फ शालू पिता राजेंद्र जैन उम्र 26 वर्ष, निवासी स्वर्णकार कॉलोनी,कार्तिक जैन पिता दीपक जैन उम्र 19 वर्षनिवासी गल्ला मंडी गेट ,प्रदुमन राजपूत पिता वीरेंद्र राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी काशीपुर शामिल हैं.

जैसे ही मौका मिला कार से ठोक दिया

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमना कुशवाह ने पहले भी रितिक जैन को किसी विवाद के चलते चांटा मार दिया था। उसी का बदला लेने के लिए रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर काफी दिनों से योजना बनाई थी । मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को चोट आई की नहीं इसे देखने के लिए पहले से उसके साथ ब्रिज पर थे। वारदात को अंजाम देने के बाद कार कुआखेड़ी कि ओर चली गई थी. दूसरे दिन सुबह कार को आरोपित भोपाल के अशोका गार्डन ठीक कराने के लिए लेकर गया था.

Next Post

मध्यप्रदेश भवन में आयोजित हुई मैहर बैंड की सांस्कृतिक संध्या

Fri Jul 18 , 2025
सतना।मध्य प्रदेश भवन में आज आवासीय आयुक्त श्रीमती रश्मि अरुण शमी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध मैहर बैंड की प्रस्तुति दी गई। बैंड में सौरभ कुमार चौरसिया के नल तरंग वादन में गोकर्ण प्रसाद पांडे ने वायलिन, गौतम भारती ने हारमोनियम, बृजेश कुमार द्विवेदी ने सरोद, […]

You May Like