एसजीएसआईटीएस को मिले दो पिकलबॉल कोर्ट और अत्याधुनिक शोध उपकरण

इंदौर: श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान एसजीएसआईटीएस के एल्यूमनी एसोसिएशन ने संस्थान को दो आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट और सिविल इंजीनियरिंग एवं अनुप्रयुक्त यांत्रिकी विभाग के लिए छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के अत्याधुनिक अनुसंधान एवं सामग्री परीक्षण उपकरण भेंट किए हैं.एल्यूमनी एसोसिएशन द्वारा दिए गए उपकरणों में कंक्रीट वाटर परमीएबिलिटी अपरेटस, रैपिड क्लोराइड परमीएबिलिटी टेस्ट आरसीपीटी अपरेटस और डिजिटल थिकनेस गेज शामिल हैं. इन उपकरणों से कंक्रीट सामग्री अनुसंधान, गुणवत्ता परीक्षण, औद्योगिक परामर्श और विद्यार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण को मजबूती मिलेगी.

साथ ही, सरकारी विभागों और निजी निर्माण एजेंसियों को तकनीकी परीक्षण एवं परामर्श सेवाएं देने में भी संस्थान सक्षम होगा. संस्थान परिसर में बनाए गए दो पिकलबॉल कोर्ट विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों के लिए खेल सुविधाओं का विस्तार करेंगे तथा स्वस्थ परिसर संस्कृति को बढ़ावा देंगे. एसजीएसआईटीएस के निदेशक प्रो. नीतेश पुरोहित ने कहा कि पूर्व छात्र संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका यह योगदान केवल अधोसंरचना विकास नहीं, बल्कि संस्थान के प्रति उनके भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है.
ऋण चुकाने का सार्थक प्रयास
एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजी. डी.एल. गोयल ने कहा कि संस्थान से मिले ज्ञान और संस्कारों का ऋण चुकाने की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक, अनुसंधान और खेल सुविधाएं मिल सकेंगी. मानद सचिव इंजी. (डॉ.) गिरीश गुप्ता ने बताया कि एल्यूमनी एसोसिएशन भविष्य में भी प्रयोगशाला आधुनिकीकरण, छात्रवृत्ति, स्टार्टअप और उद्योग-संस्थान सहयोग जैसी परियोजनाओं में योगदान बढ़ाएगा

Next Post

कंपनियों ने साझा किए नवाचार और अनुसंधान के अवसर

Wed Jul 15 , 2026
इंदौर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर ने उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में छठी उद्योग बैठक (सीआईसी-सीएसआर) का आयोजन किया. इंदौर और नई दिल्ली में आयोजित पांच सफल बैठकों के बाद हुए इस कार्यक्रम में बेंगलुरु एवं आसपास के क्षेत्रों की 28 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के […]

You May Like