हवा के कारण शाम से ठिठुरन बरकरार, दिन में थोड़ी राहत
इंदौर: शहर में मौसम बार बार करवटें बदल रहा है. आज सुबह का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया है. हवा की रफ्तार आज शाम से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार चल रही है.शहर में आज सुबह से कोहरा छाया रहा. दिन में सूरज की रोशनी साफ नहीं थी. दिनभर बादलों के बीच सूरज अठखेलियां करता रहा. इस कारण दिन में भी ठंडक बनी रही और अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज हुआ. वही कल हवा की रफ्तार के कारण सुबह का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिनभर कोहरा छाया रहा और धुंध रही. आज शाम 5.30 से उत्तर पूर्वी हवा के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई. हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रतिघंटे चलने बताया गया है. रात का तापमान और गिरने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार अगले एक दो दिन में न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट आएगी. कोहरा छंटेगा तो ठंड बढ़ेगी. दिन के तापमान में सुधार होगा और थोड़ी वृद्धि होगी। उत्तर पूर्वी हवा के दबाव के चलते ही मौसम में ठंडक बढ़ रही है। आगामी दो तीन दिन एमआर मौसम साफ होगा और ठंड बढ़ने की संभावना है.
