वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता 27 से

एक सप्ताह तक सभी वार्डों का होगा आंकलन
सर्वेक्षण को लेकर तैयारी शुरू

इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर के सबसे स्वच्छ वार्ड के चयन प्रतियोगिता 28 जनवरी से शुरू होगी. इसमें सभी वार्डों का सर्वेक्षण किया जाएगा. एक सप्ताह तक 85 वार्ड में सर्वेक्षण का आंकलन किया जाएगा. सर्वेक्षण को लेकर हर वार्ड में तैयारी शुरू की जा रही है.निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि स्वच्छता अभियान को लेकर केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी की जा रही है.

सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर नगर निगम द्वारा वार्ड रैंकिंग जारी करने का ऐलान किया गया है. इसके तहत हर वार्ड में स्वच्छता का आंकलन किया जाएगा. शहर के सबसे स्वच्छ वार्ड का खिताब के लिए वार्डो के बीच प्रतियोगिता होगी. निगम ने वार्ड के चयन के मानक निर्धारित किए हैं आज से 27 जनवरी तक शहर के सभी वार्ड में सर्वेक्षण हेतु तैयारी शुरू की जा रही है. आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा 28 से 1 फरवरी तक वार्ड रैंकिंग के लिए सभी वार्ड में सर्वेक्षण किया जाएगा और उसका मूल्यांकन होगा. मूल्यांकन के आधार पर वार्ड सफाई व्यवस्था का आंकलन होगा, बल्कि वार्ड के पार्षद की भूमिका और योगदान को चिन्हित करेंगे.

वार्डों के लिए केंद्र सरकार की तरह तय किए बिंदु
अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि वार्ड रैंकिंग के मूल्यांकन 6 बिंदुओं के आधार पर होगा. इसमें वार्ड की स्वच्छता और प्रभाव शीलता, नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी, कचरा प्रबंधन और सेग्रीगेशन की प्रक्रिया, वार्ड के अंदर संसाधनों और सफाई कर्मचारियों का प्रबंधन तथा वार्ड पार्षद गण की स्वच्छता को लेकर सक्रियता है. इसके साथ ही एक महत्वपूर्ण मुद्दा स्वच्छता से जुड़े नवाचारों की क्रियान्वयन का रखा गया है. इसमें प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन का उपाय, कचरा सेग्रीगेशन की तकनीक में सुधार, जैविक खाद और अपशिष्ट से ऊर्जा की प्रक्रिया, नागरिकों के बीच डिजिटल सिस्टम से जागरूकता और वार्ड में किए गए स्वच्छता का नवाचार शामिल है

Next Post

ग्लोडन सिटी अवॉर्ड में प्रतिभागी होगा इंदौर

Sat Jan 18 , 2025
आठवी बार भी नंबर वन बनने को तैयार- महापौर इंदौर: स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने को लेकर आज स्मार्ट सिटी में महापौर ने समीक्षा बैठक ली. बैठक में बताया गया कि स्वच्छता की राजधानी एक बार फिर देश में स्वच्छता का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस बार […]

You May Like

Play sound