पहले दिल्ली सरकार के, अब एमसीडी के कार्य को ठप्प कर रहे आप के नेताः कपूर

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के काम को बाधित करने का आरोप लगाया है।

श्री कपूर ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि आप पहले दिल्ली सरकार में रहते हुए संविधान विरोधी आराजक व्यवस्थाओं से शासन चलाने का प्रयास किया और अब वह उसी व्यवस्था को एमसीडी में लागू करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ की दिल्ली सरकार पहले उपराज्यपाल और मुख्य सचिव से लड़ती थी और नगर निगम में सत्ता में आने पर आप नेता निगमायुक्त से लड़ते हैं। पहले दिल्ली सरकार के विकास कार्य ठप्प किये, अब दो साल से एमसीडी के कार्य को ठप्प कर रखा है।

उन्होंने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए उपभोक्ता शुल्क पूरी तरह महापौर डॉ. महेश कुमार खींची की जानकारी से निगमायुक्त ने लागू किया है, लेकिन जब उसका विरोध होने लगा, तो वह निगमायुक्त के सिर दोष मढ़ रहे हैं।

श्री कपूर ने कहा कि आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को जवाब देना चाहिए कि यदि निगमायुक्त ने महापौर की अनुमति के बिना उपभोक्ता शुल्क लागू किया था, तो महापौर ने आज तक निगमायुक्त को इसे वापस लेने का स्पष्ट निर्देश पत्र क्यों नहीं जारी किया और क्यों वह सदन की विशेष बैठक बुला कर इसे रद्द करने का प्रस्ताव पारित नहीं करते हैं।

Next Post

अब 7.30 से दोपहर 12 तक लगेंगे स्कूल

Fri Apr 11 , 2025
  अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व कलेक्टर ने किया परिवर्तन   जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के लगने का समय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इस बारे में आज शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। […]

You May Like