दो बजे रात दबंगों ने मचाया तांडव, जेसीबी से ढहाया पीड़ित का मकान

सिंगरौली: सिंगरौली जिले के जियावन थाना अंतर्गत नौढ़िया विरान से एक बेहद सनसनीखेज और कानून व्यवस्था के साथ मजाक करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है की कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन के साथ आधी रात को पीड़ित के मकान पर धावा बोल दिया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है

यह है पूरा मामला

पीड़ित रंगनाथ गुप्ता पिता असर्फीलाल गुप्ता निवासी ग्राम नौढिया वीरान थाना जियावन ने बताया की उमरहर निवाशी रामायण बैस सचिव के दो पुत्रों ने अन्य कई दबंगों को साथ लेकर करीब दो बजे रात पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया, पीड़ित का परिवार कुछ समझ पाता इसके पहले दबंगों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दिया इधर जेसीबी मशीन पक्का मकान ध्वस्त करने लगी

इनके खिलाफ जियावन थाने में हुई शिकायत

पीड़ित रंगनाथ गुप्ता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन के मुताबिक रामायण बैस के पुत्र दीवाकर और प्रभाकर निवासी ग्राम उमरहर के अलावा अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है

साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़े सीसीटीवी कैमरे

पीड़ित ने अपनी अपनी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। वारदात को अंजाम देते वक्त दबंगों ने पहचान छुपाने और सबूत मिटाने की नीयत से उन कैमरों को भी एक-एक करके तोड़ दिया

दोनों पक्षों में चल रहा जमीनी विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कुछ दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है अब जमीन किसकी है यह तो बता पाना मुश्किल है लेकिन कानून हाथ में लेकर स्वयं किसी का घर ध्वस्त करना निश्चित रूप से अन्याय व कानून के साथ मजाक माना जा रहा है

Next Post

सीएम डॉ यादव ने गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व और हूल दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन

Tue Jun 30 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख पंथ के छठे गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब के पावन प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब ‘मीरी-पीरी’ सिद्धांत के प्रणेता और धर्म रक्षक थे।उन्होंने […]

You May Like