
सतना।रामपुर बाघेलान के सचिन पटेल ने यू पी एस सी परीक्षा में पाई 612वीं रैंक, जिले और प्रदेश का नाम किया रोशन किया.
जिले के रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धातुआ निवासी शिक्षक दिनेश पटेल के सुपुत्र सचिन पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 612वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने ग्राम और जिले, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सचिन की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर भी उन्होंने यह सिद्ध किया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
