अमले को पीछे देख चोर छोड़ भागे सागौन

लाड़कुई: वन विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद जंगलों से कीमती पेड़ों की कटाई और रात के अंधेरे में परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर चोरी छिपे इस काम को अंजाम दे रहे हैं. सोमवार रात वन अमले ने कार्रवाई कर सागौन सिल्ली रखी कार को पकड़ा है. हर बार की तरह इस बार भी तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे.

वन विभाग को कार से सागौन परिवहन होने की सूचना मिली थी. लाड़कुई वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाशचंद्र उईके ने तस्कारों को पकडऩेे टीम बनाई. टीम कोसमी मार्ग पर निगरानी कर रही थी. उसी दौरान रात 9.30 बजे वाहन आने की भनक लगी तो टीम अलर्ट हुई.

वाहन को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उल्टा रफ्तार बढ़ा दी. वाहन का दूर तक पीछा किया, लेकिन तस्करों को लगा कि अब बचना मुश्किल है तो वह कार छोड़कर भाग गए. अमले ने कार को जब्त कर तलाशी ली तो उसमें 11 नग सागौन सिल्ली रखी मिली. सागौन की कीमत 13 हजार और वाहन की 40 हजार रुपए आंकी गई है

Next Post

पंजीयक दफ्तर: अफसर चाचा के चैंबर में भतीजे का राज

Wed Sep 10 , 2025
सीहोर: संइया भये कोतवाल तो डर काहे का.ये कहावत तो सभी ने सुनी होगी. लेकिन सीहोर जिले में यह कहावत चाचा-भतीजे की जोड़ी पर चरितार्थ हो रही है. दरअसल कलेक्ट्रेट बिल्डिंग स्थित जिला पंजीयक कार्यालय में जिला पंजीयक प्रेम नंदन सिंह की जगह उनका भतीजा रवि सोलंकी कार्यालय का संचालन […]

You May Like