
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र पटेल 40 वर्ष निवासी मुडि़या ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी का काम करता है। वह डुंगरिया निवासी सतेन्द्र पटेल के साथ मुडि़या नेशनल हाईवे वायपास पनागर में शेलू पटेल की चाय नास्ता की दुकान में बैठा था शेलू पटेल की दुकान मातेश्वरी ढाबा के बाजू से है उसी समय मातेश्वरी ढाबा के सामने रोड तरफ से एक्सीडेंट होने की आवाज आने पर सतेन्द्र पटेल एवं अन्य लोगों के साथ जाकर देखा ग्राम कोहना निवासी मिलन पटेल जो उसके चाचा ससुर हैं। अज्ञात वाहन की टक्कर से उन्हें हाथ पैर एवं शरीर में चोटें थीं जिन्हें उपचार शासकीय अस्पताल पनागर ले गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके चाचा ससुर मिलन पटेल 59 वर्ष निवासी ग्राम कोहना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
