कार दुर्घटना में महिला को सिर और कमर में चोट, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

इंदौर. द्वारकापुरी क्षेत्र में एक महिला को कार दुर्घटना का शिकार होना पड़ा, जिसमें उसे सिर और कमर में चोटें आईं. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि एक अन्य कार चालक ने लापरवाही से अपनी कार को तेज गति से चलाते हुए उसकी कार को टक्कर मारी.

द्वारकापुरी पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला महिमा लड्डा निवासी सनशाइन, स्कीम नं. 140, खजराना ने पुलिस को बताया कि सोमवा को शाम करीब 8 बजे वह अपनी कार में अकेली बैठी थी. वह कार में ड्राइवर साइड के बगल वाली सीट पर बैठी थी, तभी अचानक एमपी 09 सीके 1094 नंबर वाली कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक और तेज गति से उसकी कार के पीछे से टक्कर मार दी. महिला के अनुसार, इस टक्कर में उसे कमर और सिर में चोटें आईं. पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कांग्रेस की बंद कमरे की रायशुमारी से निकले जिला अध्यक्ष के लिए 9 नाम

Tue Feb 18 , 2025
शिवपुरी। प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर अपने पदाधिकारियों के चुनाव में जुट गई है। इसी क्रम में प्रदेश के संगठन सह सह प्रभारी चंदन यादव शिवपुरी पहुंचे और उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के कांग्रेस नेताओं से बंद कमरे […]

You May Like