
बालाघाट। जिले के विकासखंड लालबर्रा की ग्राम पंचायत खमरिया के ग्राम खमरिया एवं ग्राम पंचायत खिर्री के ग्राम खिर्री को स्वच्छ सुजल गॉंव घोषित किया गया है। इस गॉंव को हर घर जल प्रमाणीकरण एवं शत प्रतिशत ओडीएफ प्लस (स्वच्छ भारत मिशन) के अंतर्गत स्वच्छ सुजल गांव घोषित किया गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत इस गॉंव में प्रत्येक घर में नल से शुद्ध जल मिल रहा है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत इस गॉंव के प्रत्येक घर में पक्के शौचालय बन चुके है और ग्रामीण उनका उपयोग भी कर रहें है।
