सुक्खू ने हाफ मैराथन विजेताओं को किया सम्मानित

शिमला, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से रविवार को यहां 12वीं पुलिस हाफ मैराथन में विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मैराथन में पुरूष, महिला और वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक) श्रेणी के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

श्री सुक्खू ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मादक पदार्थाें के संबंधी गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने नशे संबंधी गतिविधियों में शामिल 80 सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई है। नशीले पदार्थाें की तस्करी संबंधी मामलों में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है और राज्य सरकार पुलिस बल में अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस मैनुअल में संशोधन पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निकट भविष्य में बड़े स्तर पर नशा विरोधी अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है। नशीले पदार्थाें पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत स्तर पर मैपिंग करवाई जा रही हैै। सरकार नशे की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का भी गठन कर रही है जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

Next Post

वैभव सूर्यवंशी की पारी बर्बाद, एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने की अच्छी बल्लेबाजी

Tue Jul 1 , 2025
 इंग्लैंड अंडर 19 टीम ने इंडिया अंडर 19 टीम को दूसरे यूथ ओडीआई मैच में 1 विकेट से हराया. वैभव सूर्यवंशी की अच्छी पारी जीत नहीं दिला सकी. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like