
भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में लिव इन में रही एक महिला ने अपने साथी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक 36 साल की पीड़िता का कहना है कि वह एक नर्सिंग कालेज की छात्रा रही है. उसी कालेज में काम करने वाले आरोपी विकास अग्निहोत्री से उसकी पहचान साल 2022 में हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि विकास ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शरीरिक शोषण किया. आरोपी ने इस दौरान कई दिनों तक उसे अपने घर पर भी रखा. दोनों लंबे समय तक लिव-इन में रहे. कुछ महीने पहले महिला ने जब विकास से शादी की बात कही तो आरोपी अपनी बात से मुकरा गया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से संपर्क भी खत्म कर दिया. परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी विकास फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
