नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत मंगरोल

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में बने इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

आई एन एस मंगरोल को तटीय और कम गहरे पानी में काम करने के लिए बनाया गया है। यह पनडुब्बियों का पता लगाने, पानी के भीतर निगरानी करने, समुद्री खतरों से निपटने और बारूदी सुरंगों से जुड़े कार्यों में सक्षम है। इसमें लगे आधुनिक सोनार, सेंसर और हथियार पानी के भीतर मौजूद खतरों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने में मदद करेंगे।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्सायन की अध्यक्षता में हुए समारोह में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधियों और उद्योग जगत के लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्वदेशी युद्धपोतों को भारत की समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमता मजबूत करने के लिए अहम बताया।

गुजरात के जूनागढ़ जिले के तटीय कस्बे मंगरोल के नाम पर बने इस युद्धपोत से भारत की तटीय सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा करने की क्षमता मजबूत होगी।

Next Post

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा, 5,132 करोड़ रुपये पर

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज को मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 5,132 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 21.2 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 11.5 […]

You May Like

Play sound