एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़ा, 5,132 करोड़ रुपये पर

तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 11.5 फीसदी बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये रहा। स्थिर मुद्रा के आधार पर कंपनी का राजस्व 2.6 प्रतिशत बढ़ा है। खास बात यह रही कि एडवांस एआई से प्राप्त राजस्व स्थिर मुद्रा में 78 प्रतिशत बढ़कर 21.9 करोड़ डॉलर रहा। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में स्थिर मुद्रा में राजस्व में ढाई से चार प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना व्यक्त की है।

कंपनी के निदेशकमंडल ने प्रति शेयर 12 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। लाभांश का भुगतान 26 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए 16 अक्टूबर की शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा।

तिमाही के दौरान कंपनी के राजस्व में आईटी एवं बिजनेस सेवाओं की हिस्सेदारी 75.4 प्रतिशत रही। इंजीनियरिंग एवं आरएंडडी की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत और एचसीएल सॉफ्टवेयर की हिस्सेदारी 7.9 प्रतिशत रही।

भौगोलिक क्षेत्र के आधार पर कंपनी की 56.1 प्रतिशत कमाई अमेरिका से, 26.9 प्रतिशत यूरोप से और 3.4 प्रतिशत भारत से हुई। शेष दुनिया का उसकी कमाई में योगदान 13.6 फीसदी रहा।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा ने वित्तीय परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एडवांस एआई से प्राप्त राजस्व में हो रही वृद्धि हमारी कारोबारी रणनीति की पुष्टि करता है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सी. विजयकुमार ने बताया कि तिमाही के दौरान नयी बुकिंग 27 प्रतिशत बढ़कर 3.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इसके साथ ही पहली छमाही में रिकॉर्ड बुकिंग प्राप्त हुई है। उन्होंने भी एडवांस एआई कारोबार में 78 प्रतिशत की वृद्धि की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए संभव हुआ है क्योंकि कंपनी के ग्राहकों को एआई क्षेत्र में उसके उत्पाद पसंद आ रहे हैं।

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला जलाया

Mon Oct 12 , 2026
नीमच: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर सोमवार को नीमच में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। फोर जीरो स्थित भारत माता चौराहे पर जुटीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने […]

You May Like

Play sound