सौंसर में मल्टी प्रोजेक्ट औद्योगिक क्षेत्र को कैबिनेट की मंजूरी, उद्योगपतियों ने जनप्रतिनिधियों व कलेक्टर का जताया आभार

सौसर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कैबिनेट बैठक में सौंसर के लिए मल्टी प्रोजेक्ट औद्योगिक क्षेत्र को स्वीकृति प्रदान किए जाने से स्थानीय उद्योगपतियों और फैक्ट्री संचालकों में हर्ष की लहर है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए क्षेत्र के औद्योगिक संगठनों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
​लघु उद्योग भारती इकाई बोरगांव एवं इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़ एवं पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उद्योगपतियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और सौंसर क्षेत्र के औद्योगिक विकास की दिशा में किए गए सार्थक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
​इस अवसर पर उद्योगपति रितेश जैन, वामन ठोंबरे, हर्षल ताजने, दीपक हिम्मतरामका, शैलेश द्रविड़, नितिन मोहिते, अभिनव गंगवानी, पंकज ठाकरे एवं कैलाश गायकवाड़ सहित अन्य फैक्ट्री संचालक उपस्थित रहे।
​औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी गति
उद्योगपतियों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि मल्टी प्रोजेक्ट औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से सौंसर और आसपास के इलाकों के विकास को नई दिशा मिलेगी। युवा उद्यमी हर्षल ताजणे का कहना है कि इससे न केवल बड़े स्तर पर पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि नए उद्योगों की स्थापना होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Next Post

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का थाईलैंड से मुकाबला

Sun Nov 22 , 2026
भोपाल। महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन आज मेजबान भारत का मुकाबला थाईलैंड से होगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह मैच शाम 5 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराया है। अब टीम की नजर […]

You May Like