स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा का समापन: स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा मजबूत: खंडेलवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मंगलवार को भोपाल में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वदेशी बढ़ाओ संकल्प रथ यात्रा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वदेशी को अपनाने और देशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक भगवानदास सबनानी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक केशव दुबोलिया तथा क्षेत्रीय संयोजक सुधीर दाते भी मंचासीन रहे। वक्ताओं ने स्वदेशी के माध्यम से व्यापार, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती देने पर जोर दिया।

Next Post

ईडी ने आरटीओ, क्लर्क की 3.38 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया जब्त

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में कार्यरत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पॉल और वरिष्ठ क्लर्क श्रीमती रेखा पॉल से संबंधित लगभग 3.38 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। […]

You May Like

मनोरंजन