ब्लैक स्पॉट्स के सुधार के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएं

इंदौर: सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे ने आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान अधिकारियों की बैठक के पश्चात शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया. उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स पर चल रहे सुधार के कार्यों और ब्लैक स्पॉट्स को समाप्त करने के कार्यों को देखा तथा चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने बायपास पर निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिजों के निर्माण को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को तुरंत भरने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिये.

न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने अपने भ्रमण की शुरूआत तेजाजी नगर ब्लैक स्पॉट्स से की. यहां उन्होंने दुर्घटनाओं, मृतकों की संख्या, दुर्घटनाओं के कारण आदि की जानकारी ली। उन्होंने यहां अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि यहां ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के कार्य तेज गति से पूरे किये जाये. इसके पश्चात वे रालामण्डल, बेस्ट प्राइज के सामने बन रहे ओव्हर ब्रिज के समीप ब्लैक स्पॉट के निरीक्षण के लिये पहुंचे.

उन्होंने उक्त दोनों ब्रिजों के निर्माण को गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये. उन्होंने सर्विस रोड के सुधार के लिये निर्देशित किया. उन्होंने सड़कों की तुरंत मरम्मत, सड़कों के निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता का ध्यान रखने आदि के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए.
लापरवाही पर हो कार्रवाई
उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत तुरंत करायी जाए. आवश्यक सुधार के कार्य भी तत्काल किये जाए. सड़कों के निर्माण का मूल्यांकन कराया जाए. लापरवाही पाये जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई की जाये. निर्माण कार्यों में देरी और किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाये। इसके पश्चात उन्होंने होटल ग्रेंड शेरेटन के सामने के ब्लैक स्पॉट को देखा और आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। इस मौके पर डीसीपी ट्राफिक अरविंद तिवारी, एडीएम रोशन राय सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी, सड़क विकास प्राधिकरण और नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

इंदौर की सड़क सुरक्षा स्थिति चिंताजनक, नियम पालन पर ज़ोर

Wed Jul 30 , 2025
इंदौर: सड़क सुरक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अभय सप्रे ने बताया कि पिछले वर्ष 136 मौतें यातायात अव्यवस्थाओं के कारण हुईं. उन्होंने शहर को स्वच्छता की तरह सड़क सुरक्षा में भी अग्रणी बनाने का आह्वान किया. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन