मुख्य न्यायाधीश गवई ने हवाई हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और उनके साथी अन्य न्यायाधीशों ने गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए दुखद विमान हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

शीर्ष अदालत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश और उनके साथी न्यायाधीशों ने रजिस्ट्री के अधिकारियों के साथ मिलकर हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्य न्यायाधीश ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल (जहां विमान दुर्घटना हुआ) के मरीजों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की है।

न्यायमूर्ति गवई ने कहा, “इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। उन्हें अपने प्रियजनों के सहयोग में शक्ति और सांत्वना मिले।”

Next Post

पूरा देश खड़ा है प्रभावित परिवाराें के साथ: मुर्मु

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को हृदय विदारक बताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना […]

You May Like