मर्सिडीज कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था युवक, 2.20 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ाया

इंदौर. धोबी घाट करबला मैदान में लाल रंग की मर्सिडीज कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे 23 वर्षीय युवक को जूनी इंदौर पुलिस ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है. तलाशी में उसके पास से 2.20 ग्राम कोकीन मिली, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है. पुलिस ने मर्सिडीज कार भी जब्त की है.

पुलिस को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करबला मैदान में एक लाल रंग की मर्सिडीज कार एमपी 09 सीडब्ल्यू 7000 में युवक संदिग्ध हालत में बैठा है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार और युवक की तलाशी ली. इस दौरान 2.20 ग्राम मादक पदार्थ मिला. ड्रग टेस्टिंग किट से जांच करने पर उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई, पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई. पकड़े गए आरोपी की पहचान कल्प काकरिया उम्र 23 साल, निवासी शांति निकेतन, बिचौली हप्सी, इंदौर के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है. मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि वह कोकीन कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था. टीआई जूनी इंदौर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर आरोपी को कोकीन के साथ पकड़ा है. मादक पदार्थ के साथ मर्सिडीज कार भी जब्त की गई है. आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और कोकीन के स्रोत की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

चार महीने बाद भी तीन दिन की बच्ची की मौत का राज बरकरार

Thu Nov 12 , 2026
इंदौर. लसूडिया क्षेत्र के निजी नर्मदा किरण अस्पताल में तीन दिन की बच्ची की मौत के मामले में चार महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि बच्ची के सिर में चोट कैसे लगी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमार्टम […]

You May Like