दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद इंदौर में बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस ने ड्रोन से शुरू की पेट्रोलिंग

इंदौर: दिल्ली में लाल किला मैदान के बाहर कार में हुए विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. राज्य के प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में हाई अलर्ट जारी करते हुए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है, जिसके तहत विजयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को सुरक्षा बलों ने बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम के साथ सघन सर्चिंग अभियान चलाया.

थाना प्रभारी चंद्रकांट पटेल ने बताया कि बीडीएस की टीम ने क्षेत्र के प्रमुख सी-21 मॉल और मल्हार मॉल की अंडरग्राउंड पार्किंग की गहन जांच की. वाहनों, लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई. इसके साथ ही हॉटस्पॉट और शेडी इलाकों में ड्रोन से पेट्रोलिंग भी कराई गई, ताकि ऊंचाई से गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

पटेल ने बताया कि यह चेकिंग राजधानी दिल्ली में हुई घटना के बाद एहतियातन यह सुरक्षा जांच की जा रही है. पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, मॉल, बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना दी जाए. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि चेकिंग और ड्रोन पेट्रोलिंग का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

Next Post

रीगल टॉकीज बंद, अब बनेगा आधुनिक कॉम्प्लेक्स

Tue Nov 11 , 2025
उज्जैन:सिंधिया रियासत की पहचान रहा रीगल टॉकीज अब इतिहास बन गया है. गोपाल मंदिर के सामने स्थित इस भवन को तोड़कर नगर निगम करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाएगा. 36 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स में लगभग 40 दुकानें होंगी.एमआईसी सदस्य रजत मेहता […]

You May Like