कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बाल संप्रेषण गृह व CWC का किया निरीक्षण

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे बाल संप्रेषण गृह एवं बाल कल्याण समिति (CWC) कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बाल संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा, रहन-सहन, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त की जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता और जरूरत पड़ने पर त्वरित उपचार सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई, काउंसलिंग और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

बाल कल्याण समिति (CWC) कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण और बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अंत में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए और कमियों को तुरंत दूर किया जाए, ताकि बाल संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

Next Post

सफेद चादर में दफन होने को लिपटे सैनिकों ने किया युद्ध विरोध

Wed Dec 31 , 2025
भोपाल। हमें दफनाओ मत हम मर गए हैं बस इतनी ही तो बात है। यह पंक्तियां जैसे ही मंच से गूंजीं रवींद्र भवन में सन्नाटा छा गया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अचानक युद्ध और सैनिकों की उस पीड़ा से रूबरू हो गए, जिसे अक्सर सम्मान और नारों के पीछे […]

You May Like