इंदौर:कनाडिया थाना क्षेत्र फीनिक्स मॉल के पास हाइवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार एक्सयूवी नंबर एम पी 09 जेड एल1009 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे। दुर्घटना के बाद पुरुष को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों में पुरुष की पहचान अंकित अग्रवाल, निवासी दुर्गा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर बुला लिया है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर सड़क को पुनः यातायात के लिए सुचारु किया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
