रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ रुपया

मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये की गिरावट बुधवार को भी जारी रही और यह 20 पैसे टूटकर 93.96 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा ने आज 94.13 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर बीच कारोबार के निचले स्तर का भी नया रिकॉर्ड बनाया। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 23 पैसे गिरकर 93.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 18 पैसे नीचे 93.94 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 93.86 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 94.13 रुपये प्रति डॉलर पर तक गया। बाद में बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली बढ़ने से रुपये को थोड़ा सहारा मिला।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही तेजी से रुपया कमजोर हुआ है। भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का भी दबाव भारतीय मुद्रा पर देख गया रहा।

 

Next Post

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद फरवरी 2026 में इंजीनियरिंग निर्यात 10 अरब डॉलर के पार पहुंचा, चीन को निर्यात दोगुना हुआ

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) दुनिया के कई क्षेत्रों में भू-राजनीतिक संघर्षों और आर्थिक मंदी के बावजूद, भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात में फरवरी 2026 में करीब 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 10 अरब डॉलर से ऊपर बना रहा। फरवरी में अमेरिका और संयुक्त अरब […]

You May Like