सिंगरौली: नवानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीएल ईस्ट खदान से चोरी करने वाले आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोलेरो वाहन सहित डोजर के तीन रोलर जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन रविवार को फरियादी आशीष श्रीवास्तव द्वारा सूचना दी गई कि एनसीएल ईस्ट खदान के पैकेज बी के पास से एक बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 जेड बी 6998 में डोजर के रोलर चोरी कर ले जाए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही नवानगर पुलिस हरकत में आई और घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। वाहन चालक की पहचान लालबाबू सिंह के रूप में हुई, जो चोरी कर रोलर ले जा रहा था। पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन सहित तीन डोजर रोलर जप्त कर लिए। आरोपी के विरुद्ध थाना नवानगर में धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, प्रआर मोहित सिंह, प्रवीण सिंह, आर दिलीप धाकड़, विकास तोमर एवं अमृत राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
