बाइक से गिरकर महिला की मौत, बच्चों संग मायके से लौट रही थी

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में बायपास पर खराब सड़क के चलते मोटरसाइकिल का अचानक ब्रेक लगाने से पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला अपने पति और दो मासूम बच्चों के साथ मायके से घर लौट रही थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गुराड़िया सांवेर निवासी सपना पति सुरेश बारेले (उम्र 30 वर्ष) बुधवार देर शाम अपने मायके राजपुरा से वापस लौट रही थी।

वह अपने पति सुरेश और दो छोटे बच्चों के साथ बाइक पर सवार थी। जैसे ही उनकी बाइक बायपास पर डीपीएस स्कूल के पास पहुंची, वहां मौजूद बदहाल और खराब सड़क के कारण पति सुरेश ने बाइक को धीमा करने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया।अचानक लगे ब्रेक के कारण पीछे बैठी सपना का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान होकर अचेत हो गई। हादसे के बाद पति राहगीरों की मदद से उसे ऑटो से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का पति मजदूरी का काम करता है। लसूड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में युवक की मौत

एक अन्य सड़क हादसे में होल्कर ब्रिज के पास बीती रात गंभीर रूप से घायल प्रशांत पिता सतीश(35वर्ष)निवासी तलावली चांदा की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से उसे एमवाय अस्पताल भर्ती कराया गया था।

Next Post

आदिवासी रैली के दौरान बाइक हादसे में घायल युवक की मौत

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर:भंवरकुआं थाना इलाके में गत रविवार को आयोजित आदिवासी रैली के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे युवक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। बीती […]

You May Like

मनोरंजन