महापौर ने भी संभाला मोर्चाः 33 करोड़ की लिंक रोड का किया निरीक्षण

इंदौर. मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर जारी मुहिम के बीच शनिवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने एमआर-10 से एमआर-12 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन लिंक रोड का मौका मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में आ रहे सभी बाधकों को तत्काल हटाया जाए और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए.
निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव ने आसपास की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल के कारण होने वाले प्रदूषण पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने मौके पर मौजूद अपर आयुक्त (ड्रेनेज) को निर्देशित किया कि नालों या खुले में दूषित पानी छोड़ने वाली इकाइयों की तत्काल जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्टि्रयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

अगस्त 2027 है निर्माण पूरा करने की समय सीमा
मास्टर प्लान की यह महत्वपूर्ण लिंक रोड करीब 33 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। इसकी लंबाई 1800 मीटर (1.8 किमी) और चौड़ाई 100 फीट है. एक साल पहले शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को अगस्त 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री एवं नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

सड़क हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां

Sun Nov 29 , 2026
देपालपुर: बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की दुनिया ही बदल दी. जिन घरों में कुछ समय पहले तक हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब मातम पसरा है. देपालपुर-बेटमा मार्ग पर तकीपुरा गांव के समीप हुए हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक बढ़वाया और सतीश तंवर को […]

You May Like