रेणुका झील रमणीय स्थल के रूप में होगी विकसित

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलेक्टर हर्षसिंह सहित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने मोहम्मदपुरा स्थित अमृत.2.0 योजनांतर्गत बुरहानपुर की रेणुका झील के उन्नयन कार्य का अवलोकन किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि रेणुका माता झील में गेबियन संरचना,झील के किनारों पर स्टोन पिचिंग कार्य, गार्डन एवं चारो ओर पार्थ.वे, गार्डन विकास,फव्वारे की स्थापना, सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रेणुका झील मं आने वाले मोहम्मदपुरा गांव के सीवरेज वॉटर से झील में मिलने वाली अशुद्धि को रोकने के लिए इंटर सेप्सन डायवर्जन स्ट्रक्चर का निर्माण कर सीकर लास के माध्यम से जल.मल की अशुद्धि को बायपास कर झील में मिलने से रोका जाएगा। झील में सालभर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बोहरड़ा स्थित एसटीपी का ट्रीटेड वॉटर पंप करके झील तक लाने के लिए पाईप लाईन भी डाली जा रही है। साथ ही परिसर में पौधारोपण किया जा रहा है। लोगों को जल और प्रकृति से जोडऩे हेतु इस स्थान परइंटरपीटिशियन सेंटर बनाने की भी योजना की जा सकती है। जिससे शहरवासियों को एक सुविधा मिल सकेंगी। इस पर लगभग 1 करोड़ 85 लाख रूपए व्यय किए जा रहे है। ताप्ती के तट पर मन को आनंदित करने वाली इस झील को भारत सरकार की योजना अमृत.2 के अंतर्गत स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और योजना के क्रियान्वयन के लिए महापौर श्रीमती माधुरी पटेल एवं जिला प्रशासन व नगर निगम का अभिनंदन करती हूं।

Next Post

जम्मू शहर में सतवारी, हवाईअड्डे, सुंजुवान, जानीपुर, चौवढ़ी पर हमला: भारतीय वायुसेना

Thu May 8 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like