कोविड के दौरान बंद होने की कगार पर था टीवीएफ : अरुणाभ कुमार

मुंबई, 25 जून (वार्ता) द वायरल फीवर (टीवीएफ) के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान उनका प्रोडक्शन हाउस बंद होने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन परिवार और करीबी लोगों के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।अरुणाभ कुमार ने अपने संघर्षपूर्ण दौर को याद करते हुए कहा, “कोविड के दौरान हम भी कई कंपनियों की तरह बंद होने की कगार पर थे, क्योंकि दुनिया रातों-रात बदल गई थी और आगे क्या होगा, इसका कोई अंदाजा नहीं था। वह बेहद कठिन समय था। मेरी अभी-अभी सगाई हुई थी, लेकिन कुछ करीबी लोगों, खासकर मेरी मंगेतर और मेरी मां के विश्वास ने मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत दी।”

उन्होंने कहा कि उनके परिवार और करीबियों के समर्थन ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि टीवीएफ के पास अभी भी दुनिया को सुनाने के लिए कई कहानियां हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी को बचाए रखने के लिए उन्होंने अपने निजी धन का भी निवेश किया। उल्लेखनीय है कि टीवीएफ ने ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘पिचर्स’ जैसे कई लोकप्रिय शो दर्शकों को दिए हैं। इन कार्यक्रमों ने डिजिटल मनोरंजन जगत में टीवीएफ को एक अलग पहचान दिलाई है।
हाल ही में ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के आईएमडीबी की टॉप 250 टीवी शोज़ सूची में शामिल होने के बाद टीवीएफ की वैश्विक स्तर पर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पिचर्स’ और ‘ये मेरी फैमिली’ जैसे शो भी इस सूची में स्थान बना चुके हैं। टीवीएफ ने हाल ही में ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ कार्यक्रम में अपनी आगामी परियोजनाओं की भी घोषणा की। इनमें ‘वन ’, ‘कॉलेज फेस्ट’, ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ ‘एस्पिरेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन शामिल हैं।

.....

Next Post

सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 109 अंक चढ़ा

Thu Jun 25 , 2026
मुंबई, 25 जून (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में दिनभर रहे उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स 109.25 अंक (0.14 प्रतिशत) की बढ़त में 77,100.47 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,056 […]

You May Like