केंद्रीय जेल में संत वसंत विजय महाराज का प्रवचन

इंदौर: केंद्रीय जेल इंदौर में बुधवार को धार्मिक माहौल तब बना जब प्रसिद्ध संत वसंत विजय महाराज का आगमन हुआ। बरसात की रिमझिम फुहारों के बीच जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद बंदियों की ढोल-ताशा टीम के साथ जुलूस के रूप में उन्हें सभा कक्ष तक ले जाया गया।
मुख्य कार्यक्रम में संत वसंत विजय महाराज ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए बंदियों को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर नवनियुक्त जेल महानिदेशक वरुण कपूर की धर्मपत्नी श्रीमती कपूर भी मौजूद रहीं।प्रवचन के बाद आभार उद्बोधन अधीक्षक अलका सोनकर ने भजनों के साथ दिया। कार्यक्रम का समापन जेल परिसर में विराजमान गजानंद गणपति की आरती के साथ हुआ। आयोजन में उप जेल अधीक्षक संतोष लाडिया, वरिष्ठ परिवीक्षा एवं कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Next Post

बरगी बांध के अब 15 गेट खुले

Thu Sep 4 , 2025
जबलपुर‌: बरगी बाँध के जलाशय स्तर को नियंत्रित करने के लिए आज सुबह 9 बजे गेट डिस्चार्ज 1097 क्यूसेक से बढ़ाकर 3245 क्यूसेक कर दिया गया है। अब 15 गेट 1.40 मीटर औसत ऊँचाई खोल दिए गए है। बान्ध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया […]

You May Like